अधूरे सपने।

रंग वो होते है जो ज़िंदगी को खुशियों से भर दे।

रंग वो होते है जो रोते हुए को हँसने पर मजबूर कर दे।

पर क्या हो जब जीवन के रंग ही बदरंग हो जाए?

और हम बस हाथों में ब्रश लिए इंतज़ार करते रह जाए।

सुना था कहीं, कलाकार मन कभी मरता नहीं है।

फिर उठता है और कोशिश करता है।

आज फिर उसने नयी कोशिश की थी,

हाथों में यादों का पिटारा लिए, ज़िंदगी में रंग भरने निकली थी।

आज वो फिर हिम्मत करके अपने अधूरे सपनों को पूरा करने चली थी।