शब्दों का जादू उन्हें बखूबी चलाना आता है,
वो मेरी माँ है, जिनकी डांट में भी प्यार नज़र आता है।
उन्हें पता है बहुत अच्छे से, कब कान सीधा और कब घुमाकर पकड़ना है।
कब कितना गुस्सा करना है और कब प्यार दिखाना है।
वो मेरी माँ है,
जिनकी डांट में भी प्यार नज़र आता है।
मेरी हर अनकही को जो बिन बोले ही समझ ले।
सिर्फ भाव पढ़कर ही जो दिल का हाल बता दे।
मेरी भूख प्यास का हिसाब जो मुझसे ज्यादा रखे।
कभी नारियल सी सख्त तो कभी मोम सी कोमल लगे।
वो मेरी माँ है,
जिनकी डांट भी प्यारी लगे।
वो मेरी माँ है जो मुझे जग से प्यारी लगे।
मेरी हर तकलीफ़ में मेरे साथ खड़ी रहती है,
दूर हो भले ही शरीर से पर आत्मा से जुड़ी रहती है।
मेरी हर कमी को मेरी ताक़त बनाने में लगी रहती है,
मुझ से ज्यादा विश्वास जो मुझ पर करती है।
वो मेरी माँ है,
जो मुझ पर अपनी जान न्यौछावर करती है।
वो मेरी माँ है जो मेरे लिए दुनिया से लड़ जाती है।
वो मेरी माँ है,
जिसे शब्दों का जादू बखूबी चलाना आता है,
वो मेरी माँ है,
जिनकी डांट में भी प्यार नज़र आता है।
©®दीपिका
नज़रिये का फेर!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/16/nazariye-ka-pher/
मन की सुंदरता!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/15/man-ki-sundarta/
लम्हे जो बीत गए है।
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/14/lamhe-jo-beet-gaye-hai/
बीते कल की परछाई!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/13/beete-kal-ki-parchaai/
जंग दिल और दिमाग की!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/11/jang-dil-aur-dimag-ki/
हज़ारों बहाने है जीने के!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/09/hazaro-bahane-hai-jeene-ke/
गमों के बादल!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/08/gamo-ke-baadal/
वो एक फ़रिश्ता!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/06/vo-ek-pharista/
इंसानियत कुछ खो सी गई है!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/06/insaaniyat-jo-kuch-kho-si-gayi-hai/
और भी दर्द है इस ज़माने में!https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/04/aur-bhi-dard-hai-is-zamane-main/
चलो फिर से शुरू करते है।https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/03/chalo-phir-se-shuru-karte-hai/
बेमक़सद जीना भी कोई जीना है?
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/01/bemaksad-jina-bhi-koi-jina-hai/
अजीब दास्तां है ये!
https://myaspiringhope.wordpress.com/2020/04/01/ajeeb-dastaan-hai-ye/
पॉडकास्ट सुने।
https://anchor.fm/deepika-mishra/episodes/Zindagi-Ka-Safar-ecn9ig